दिव्य महाराष्ट्र मंडल

‘लगबग अंबा आली’ भजन गा कर अवंती विहार की महिलाएं बनीं विजेता

- महाराष्ट्र मंडल में हुआ एक दिवसीय भजन प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार, टाटीबंध,  कोटा और सरोना केंद्र की महिलाओं द्वारा रविवार 12 अप्रैल को हल्दी कुंकू का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गोंधल, लावणी, अभंग, भारुण जैसे मराठी लोकगीतों की श्रृंखला सुनने को मिली। लगबग अंबा आली भजन गा कर अवंती विहार केंद्र की महिलाएं विजेता बनीं। वहीं तात्यापारा केंद्र दूसरे और बूढ़ापारा तीसरे स्थान पर रहा।

महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार, टाटीबंध,  कोटा और सरोना केंद्र की संयोजिका और सहसंयोजिकाओं द्वारा रविवार को हल्दी कुंकू का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंची रायपुर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि आप सभी की इतन आत्मीयता है कि मुझे अगली बार यहां आने से पहले थोड़ी मराठी सीखनी होगी ताकि मैं कम से कम दो शब्द मराठी के बोल सकूं। आप लोगों की सांस्कृतिक एक्टिविटी प्रशंसनीय है।

विशाखा तोपखानेवाले ने आगे बताया कि भजन स्पर्धा में नौ टीम डंगनिया, शंकर नगर, वल्लभनगर, बूढ़ापारा, सुंदर नगर, रोहिणीपुरम, तात्यापारा, चौबे कालोनी और अवंति विहार केंद्र की महिलाओं ने भाग लिया था। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका में दीपक गुणवंत व्यास और रमेश पालकर ने निभाई। स्पर्धा में लगबग अंबा आली भजन प्रस्तुत कर अवंती विहार केंद्र की महिलाएं विजेता बनीं। उनकी टीम में जागृति भाखरे, आशा तंबोली, सविता महाजन, गीता हाटे, भारती देवरणकर, सुदेशना नेने, पूजा भंडारी,शुभदा चौधरी और अनया कुम्हरे शामिल थी।

इसी तरह तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने अंबा आली दुर्गा आली माइया घराला भजन प्रस्तुत किया और स्पर्धा में द्वितीय रही। वहीं बूढ़ा पारा की महिलाओं ने नदीच्या पल्याड आईचा डोंगुरप्रस्तुत कर स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और महिलाओं को हल्दी-कुंकू लगाकर किया।  सरोना केंद्र की महिलाओं ने सरस्वती वंदना, टाटीबंध केंद्र द्वारा देवी भजन, कमलविहार केंद्र द्वारा गौरी स्थानपा गीत, कोटा केंद्र की तरफ से भजन प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका बोवरणकर ने किया।