दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मंडल की सभासद संध्या खंगन में सियान गुड़ी पहुंच बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मदिन

महाराष्ट्र मंडल की सभासद संध्या खंगन में सियान गुड़ी पहुंच बुजुर्गों के बीच मनाया जन्मदिन

- मंडल अध्यक्ष, सचिव सहित कार्यालयीन स्टाफ हुआ शामिल

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के हर एक योद्धा समाज के प्रति उतना ही समर्पित रहता है, जिनता अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी। मंडल की आजीवन सभासद संध्या श्याम सुंदर खंगन ने सोमवार 13 अप्रैल को अपना जन्मदिन समाज कल्याण द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में पहुंच बुजुर्गों के बीच मनाया। इस दौरान कविता पाठ, गीत, भजन के साथ सभी ने एक साथ भोजन भी किया।

महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि यह हमारे सदस्यों द्वारा शुरू की जा रही एक अच्छी परंपरा है। मंडल के मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन ने अपनी पत्नी संध्या खंगन का जन्मदिन सियानगुड़ी में बुजुर्गों के बीच मनाया। इसके चलते आज यहां रूटीन से कुछ हटकर भी हुआ। सियान गुड़ी में प्रतिदिन आने वाले कुशालपुर के गोपाल प्रसाद जोशी ने सुंदर भजन गाए। उन्होंने जन्मदिन वाला गाना गाकर सभी को प्रसन्न कर दिया। वहीं डा. कमल वर्मा और डा. जेएस उरकुरकर ने सुंदर कविता का पाठ किया। यह एक अच्छी परंपरा है।

 

इस दौरान सियान गुड़ी की सुविधा का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। प्रतिदिन आने वाले बुजुर्गों ने कहा कि हम अपने परिचितों को इसके बारे में बताते है।  मंडल व्यवस्थापिक ने समस्त स्टाफ की ओर से संध्या खंगन को बूके भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में मनोरंजन के बाद सभी ने साथ मिलकर भोजन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, प्रा. अनिल श्रीराम कालेळे, परितोष डोनगांवकर, प्रवीण क्षीरसागर, अधिवक्ता प्रशांत बक्षी, डा. कमल वर्मा, डा. जेएस उरकुरकर, मंडल व्यवस्थापिका बी नंदिनी नायडू, मंजिरी भगाड़े, हुल्लास देवांगन, सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई, रमा नहरगढ़कर उपस्थित थीं।