"गौर गौर सांजली, गव्हाच्या आंजली... के साथ मनाया हल्दी कुंकू
- डंगनिया केंद्र ने मनाया हल्दी-कुंकू... तंबोला का उठाया लुत्फ
- अंजली काले बनी डंगनिया केंद्र की नई संयोजिका
रायपुर। "गौर गौर सांजली, गव्हाच्या आंजली..... के साथ हल्दी कुंकू लगाकर महिलाएं एक दूसरे को हल्दी-कुंकू की शुभकामनाएं दे रही थी। आम के पत्ते और पारंपरिक खान पैठनी के साथ महिलाओं ने सुंदर चैत्र गौर की सजावट की। कैरी, फल और फूलों की पंखुड़ियों से एक आकर्षक 'चैत्रंगन' रंगोली बनाई। मौका था महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया महिला केंद्र द्वारा आयोजित हल्दी-कुंकू का।

महाराष्ट्र मंडल की सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिलाओं मंगलवार 14 अप्रैल को हल्दी-कुंकू का आयोजन किया। इस दौरान केंद्र की सदस्याओं ने फिल्मी गीतों में एक्शन के साथ रील्स बनाए। वहीं 1975 में आई बालीवुड की प्रसिद्ध फिल्म धर्मात्मा का फिरोज खान और हेमामालिनी पर फिल्माया गया रोमांटिक गीत ‘क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर लगती हो..’ के साथ सभी ने एक साथ डांस किया।

नमिता शेष ने बताया कि इस अवसर पर अंजली काले को केंद्र की नई संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रियंका राजपूत, प्रीति रणदिवे, अनुभा जाउलकर और दीपांजलि भालेराव को सहसंयोजिका बनाया गया। इसके बाद सभी ने तंबोला खेला और अंत में मंडल के मेस में निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। इस अवसर पर अनुभा जाउलकर, अंजलि काले, नमिता शेष, माधुरी गिरहे, प्रिया जोगळेकर, रश्मि दलाल, ज्योति डोलस, अनुजा महाणिक, संध्या अनिल कुमार, सौम्या इंगले, सृष्टि दंडवते, अनामिका महाजन, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, सोनल फडनवीश, दीपांजलि भालेराव, प्रियंका राजपूत, अर्चना कुलकर्णी, श्वेता बक्षी, अपर्णा दबड़गांव, सोनाली पंखराज, शैला गायधानी, जया भावे, सीमा देव, शिल्पा पराडकर उपस्थित थीं।