संत ज्ञानेश्वर स्कूल के 10वीं- 12वीं के परीक्षा परिणाम रहे बेहतरीन
2026-04-30 07:31 PM
60
0- इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी, अभिभावकों में खासा उत्साह
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (एसडीवी) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम बेहतरीन और विद्यार्थियों- अभिभावकों व शिक्षक स्टाफ को प्रोत्साहित करने वाले हैं। एक ओर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 83.04 रहा, वहीं एसडीवी का 12वीं का परिणाम 9.29 फीसदी अधिक यानी 92.33 प्रतिशत रहा। इसी तरह सीजी बोर्ड में 10वीं बोर्ड में 77.15 फीसद बच्चे सफल रहे, वहीं एसडीवी में इसके परिणाम 94.50 प्रतिशत रहे। एक बार फिर एसडीवी की छात्राओं की सफलता के आंकड़े छात्रों से कही आगे हैं।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन से मिली जानकारी के अनुसार एसडीवी में 12वीं विज्ञान का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा। इसमें 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में कामयाबी हासिल की है। मात्र चार विद्यार्थियों को द्वितीय श्रेणी में संतोष करना पड़ा। विज्ञान संकाय में प्रथम इफत बानो पटेल (92.4%), द्वितीय वैभवी साहू (92%), तृतीय अदिति पांडे (81%) रहीं। गणित में 22 विद्यार्थियों में 16 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसका परीक्षा परिणाम 82% रहा। आदर्श कुमार गजीर 92 प्रतिशत अंकों के साथ सबसे आगे रहे। अक्षय द्विवेदी दूसरे स्थान रहे और उन्हें 90 प्रतिशत रहा। 89.2 फीसदी अंकों के साथ श्रुति बंजारे रहीं। कॉमर्स में 78 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। बाकी विद्यार्थियों ने वित्तीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इस तरह 12वीं बोर्ड में वाणिज्य संकाय के परिणाम लगभग 90% रहे। वाणिज्य संकाय में श्रद्धा इस्सर (92.6%) अव्वल रहीं। दूसरे स्थान पर जिया रमानी (91%) और तीसरे स्थान पर संजीवनी सोनी (90.4%) रहीं।
एसडीवी की 12वीं बोर्ड परीक्षा में मिली जबर्दस्त सफलता पर प्राचार्य गोवर्धन ने पूरे सत्र में हुई तैयारी का जिक्र करते हुए बताया की तीन स्तर पर हमारे विद्यालय में जो प्री बोर्ड की परीक्षाएं होती हैं। इसमें तीन अलग-अलग पेपर एक भी प्रश्न दोबारा नहीं पूछा जाता व इससे न सिर्फ प्रश्नों के पाठ्यक्रम की तैयारी होती है, अपितु बच्चों का लिखने का भी अभ्यास होता है। यह अभ्यास उनके परीक्षा परिणाम में शत- प्रतिशत सफलता दिलाता है।
*दसवीं में 90 फीसदी रहे सफल*
दसवीं में भी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपना और विद्यालय का नाम रोशन किया। 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ टीना साहू प्रथम रहीं। टीना से गणित में पूरे सौ में सौ अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान विश्वजीत परीदा (91%) का रहा। यशिका साहू (90.5%) तीसरे स्थान रहीं। एसडीवी में एक बार फिर छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। बेहतरीन परिणाम के कारण छात्र- छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भी उत्साहित रहे और उन्होंने शिक्षकों के साथ प्राचार्य को उन्होंने धन्यवाद प्रेषित किया। इधर प्राचार्य गोवर्धन, उप प्राचार्य राहुल वोडितेलवार सहित तमाम शिक्षक स्टाफ में छात्र- छात्राओं को इस अविस्मरणीय शैक्षणिक सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।