दिव्य महाराष्ट्र मंडल

मराठी स्पीकिंग क्लास की 30वीं बैच 18 मई होगी शुरू

रायपुर। मराठी संस्कृति को संयोजकर चल रही महाराष्ट्र मंडल रायपुर द्वारा चलाए जा रहे मराठी स्पीकिंग क्लास की 30वीं बैच इस माह के 18 तारीख से शुरू होने जा रही है। अगर आप भी मराठी सीखने चाहते है, या आप अभी 11वीं-12वीं में हैं और आगे चलकर मुंबई, पुणे, नासिक जैसे शहरों में जाकर आगे की पढ़ाई करना चाहते है, तो यह क्लास आपके लिए है। क्योंकि महाराष्ट्र से ज्यादातर शहरों में आपको आपके रोजमर्रा के कामों के लिए मराठी की आवश्कता है। और आपकी लैग्वेंज स्कील भी बढ़ जाएगा।

महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद और मराठी स्पीकिंग क्लास संचालित करने वाले पद्मजा लाड ने बताया कि अभी तक कुल 29 बैच का सफल संचालन किया जा चुका है। इन 29 बैचों में बड़ी संख्या में लोगों ने मराठी सीखी। राजधानी रायपुर ही नहीं अपितु अन्य प्रदेशों और विदेशों से भी लोगों मराठी सीखने में रूचि दिखाई।

पद्मजा लाड आने बताया कि 30वीं बैच 18 मई से शुरू होने जा रही है। क्लास प्रतिदिन रात 9 से 10 बजे तक आनलाइन मोड पर संचालित होगी। मराठी स्पीकिंग क्लास ज्वाइन करने के लिए इच्छुक प्रतिभागी महाराष्ट्र मंडल कार्यालय के नंबर 764083603 या सौ. पद्मजा लाड से 9407701633 या 9340805110 नंबर पर संपर्क कर सकते है।