मोटापा कम करना हैं तो खाएं मल्टीग्रेन रोटी, ब्राउन राइस, रागी और मिलेट्स
- डायटिशियन आस्था काले ने दिए हेल्थ टिप्स
रायपुर। आज हम सभी अपने हेल्थ को लेकर केयर फूल है, लेकिन कहीं न कहीं हमारी डाइट इस काम में रोड़ा बनकर खड़ी हो जाती है। चाहकर भी कम इससे जीत नहीं पाते। हमें खाने में रोटी और चावल को चाहिए ही चाहिए। फिर ऐसे में मोटापा कम करना भी एक बड़ा टास्क हो जाता है। ऐसे में हमें मल्टीग्रेन आटा, ब्राउन राइस, रागी, मिलेट्स जैसे उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए, ताकि हमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल सके। उक्त बातें महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद, योग और व्यायाम की शिक्षिका व डायटिशियन आस्था काले ने कहीं।
आमतौर पर लोग जरूरी फाइबर और कैलोरी की जानकारी रखे बिना गेहूं की रोटी को सफेद चावल से हेल्दी मानने लगते हैं। सही मात्रा और सही तरीके से सेवन किया जाए तो चावल और रोटी भी बैलेंस्ड डाइट में शामिल होता है। मोटापा बढ़ने की वजह खराब भोजन प्रणाली, अनहेल्दी लाइफ स्टाइल होती है। चावल और रोटी की ओवरईटिंग मोटापा बढ़ा सकती है। गेंहू की रोटी में चावल के मुकाबले ज्यागा फाइबर होता है। भूख को कम करने में यही फाइबर आपकी मदद करता है।
कई लोग रोटी को अत्यधिक घी, मक्खन, तेल या कैलोरी से भरी साइड डिश के साथ खाते हैं, जिससे टोटल कैलोरी बढ़ जाता है। इस वजह से ज्यादा मात्रा में रोटी खाने से भी मोटापा बढ़ता है या फिर अगर आपने रोटी को व्होल व्हीट की जगह रिफाइंड फ्लोर से बनाया हो तो भी। ओवरईटिंग में चाहे गेहूं की रोटी हो या फिर सफेद चावल, वो चर्बी बढ़ा सकता है। अक्सर लोग किसी एक फूड को इसका जिम्मेदार ठहरा देते हैं, लेकिन आमतौर पर मोटापा अत्यधिक कैलोरी, लो फिजिकल एक्टिविटी, खराब नींद, तनाव और खाने की अस्वस्थ आदतों की वजह से होता है।