शंकर नगर, वल्लभनगर, चौबे कालोनी और बूढ़ापारा केंद्र में हुआ हनुमान चालीसा पाठ
- आध्यात्मिक समिति द्वारा हर शनिवार को किया जा रहा पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा हर शनिवार को होने वाला हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ इस शनिवार भी उल्लास के साथ जारी रहा। इस शंकर नगर केंद्र की महिलाओं शनिवार शाम अमलतास कैसल कचना में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया वहीं वल्लभनगर केंद्र, चौबे कालोनी केंद्र और बूढ़ापारा में महिलाओं ने उत्साह के साथ पाठ किया। इसके साथ सियान गुड़ी में भी आने वाले बुजुर्गों ने उत्साह के साथ पाठ किया।

महाराष्ट्र मंडल कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि शंकर नगर केंद्र की महिलाओ ने अमलतास कैसल, कचना में भक्तिभाव एवं श्रद्धा के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया। सुंदर कांड पाठ से वातावरण भक्तिमय भजनों और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मीनाक्षी भट्ट, अदिति जोशी, रानू शुक्ला, प्रीति त्रिपाठी एवं स्वाध्याय सत्संग मंडली, न्यू शांति नगर के सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर पाठ में सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ और राम रक्षा का पाठ चौबे कॉलोनी केंद्र की सदस्य चारुशीला देव के घर पर किया गया। इस दौरान चारुशीला देव, मनीषा वरवंडकर, अक्षता पंडित, सुषमा आप्टे, स्वाति डबली, गौरी क्षीरसागर, अवंती अग्निहोत्री, सीमा गणोदवाले, अंजली मोहरील, सुनीता बक्शी उपस्थित थी। वहीं रोहिणीपुरम महिला केंद्र द्वारा किए गए पाठ के दौरान चित्रा बल्की, बॉबी, अल्का कुलकर्णी, प्राची, अचला मोहरीकर, अपर्णा जोशी, मामी गणोदवाले, प्रांजल, राजश्री वैद्य, मंगला पुराणकर उपस्थित थीं। बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं द्वारा किए गए पाठ के दौरान अनुपमा नलगुंडवार, दर्शना नलगुंडवार, अवंती नलगुंडवार, प्रणिता नलगुंडवार, तृप्ति तामस्कर उपस्थित रहीं।

आध्यात्मिक समिति की प्रमुख संध्या खंगन ने बताया कि वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय परिसर में हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंडल के सेवाभावी कार्यों के विस्तार और उसमें अपनी अधिक से अधिक सहभागिता पर चर्चा भी की। इस दौरान अर्चना जतकर, अपर्णा देशमुख, मेघावाले, चित्रा कोले, सीमा तिग्गा, आशा बारेवर, शोभा मोहता, चौधरी, दीपा इंगले, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता पुसदकर, रोहिणी पेंडसे, जया काले, सुहानी पवार, नूतन दामले, प्रेरणा मोरे, स्मिता चांदोलकर, कंचन पुसदकर उपस्थित थीं।

महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित और छत्तीसगढ़ शासन से समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में आने वाले वरिष्ठजनों ने हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी हनुमान चालीसा का पाठ किया इस दौरान सभी ने रामनाम का लेखन कार्य भी जारी रखा। इस अवसर पर केके पाठक, डा. ओपी सोनी, डा. ओसी बिसेन, विष्णु कुमार मिश्रा, हिमांचल परगनिहा, अनिल पांडे, मोरेश्वर श्रवणे, एसएन चौहान, जर्नादन राव बाकरे, नरेंद्र सिंह पवार, मिथिलेश कुमार शर्मा उपस्थित थे।
