हाईटेक आंगनबाड़ी में प्रार्थना और योग से हो रही दिन की शुरुआत
- शिक्षिका मेघा पोतदार बच्चों को करवा योग,
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा टाटीबंध में संचालित हाईटेक आंगनबाड़ी में दिन की शुरुआत प्रार्थना और योग के साथ हो रही है। बच्चे आंगनबाड़ी के ड्रेस में उत्साह के साथ आंगनबाड़ी पहुंच रहे हैं और उन्हें सुबह 9 बजे प्रार्थना कराई जा रही है। पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश ने भी सोमवार सुबह बच्चों के कदम नहीं रोक पाए।
हाईटेक आंगनबाड़ी की प्रभारी डा. शुचिता देशमुख ने बताया कि हाईटेक आंगनबाड़ी और आधुनिक प्ले स्कूल में अब 30 बच्चों का एडमिशन हो चुका है। बीते दिनों नगरीय प्रशासन सचिव आर शंगीता ने बच्चों को स्कूल यूनिफार्म का वितरण किया गया था। जिसके बाद अब बच्चें प्रापर ड्रेस कोड के साथ आंगनबाड़ी आ रहे है। सोमवार को बारिश के बावजूद बच्चों की उपस्थिति अच्छी रही।
हाईटेक आंगनबाड़ी की शिक्षिका मेघा पोतदार ने बताया कि बच्चों को ‘त्वमेव माता पिता त्वमेव’, गुरु ब्रम्हा, गुरु विष्णु...का अभ्यास कराया जा रहा है। वहीं दिन की शुरुआत योग में ओम के उच्चारण के साथ की गई। ताकि बच्चों शांति से बैठना सीख सके। वहीं लंच के बाद बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया जा रहा है।