रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने मासिक बैठक में निकाली वारकरी
- आषाढ़ माह में आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर श्रद्धालु करते है वारी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की रोहिणीपुरम महिला केंद्र की महिलाओं ने माह जुलाई में हुई अपनी मासिक बैठक में वारी का आयोजन किया। बैठक का आयोजन सदस्या चित्रा बल्की के निवास पर किया गया। बैठक की शुरूआत महिलाओं ने हनुमान चालीसा पाठ के साथ की। वहीं विट्ठल के भजनों के साथ बैठक को बैठक के भक्तिमय कर दिया। वहीं वारी का आयोजन कर महिलाओं ने खूब एजाय किया।
केंद्र की चित्रा बल्की ने बताया कि आषाढ़ माह में भगवान विट्ठल (विठोबा) की आराधना वारकरी परंपरा का सबसे बड़ा उत्सव है। आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर पंढरपुर में लाखों श्रद्धालु 'वारी' (पैदल यात्रा) करके विट्ठल-रुक्मिणी के दर्शन करते हैं और 'संत ज्ञानेश्वर' व 'तुकाराम' के अभंग गाते हैं। आज की बैठक में भी महिलाओं ने संत ज्ञानेश्वर और तुकाराम का अभंग गाया। वहीं अंत में महिलाओं ने फुगड़ी खेला। महिलाओं के बीच कुछ गेम भी खेले गए, जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। खेल में प्रथम प्राची जोशी, द्वितीय मीना विभूते और तृतीय राजश्री वैद्य रहीं।
बैठक में स्मिता बल्की, शीतल कांबलकर, प्राची जोशी, अनुभा साड़ेगांवकर, जयश्री भूरे, राजश्री वैद्य, अचला मोहलीकर, चित्रा बल्की, संध्या खंगन, श्यामल जोशी, नीता तनखीवाले, विशाखा पोगड़े, सुनीता रामटेके, अर्चना कश्यप, अपर्णा वराडपांडे, अंजना एस भाके, सीमा बक्षी और मीना विभूते शामिल रही।