दिव्य महाराष्ट्र मंडल

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एक शाम आजादी के नाम

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा  संचालित सियान गुड़ी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या एक शाम आजादी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समता कालोनी स्थित सियान गुड़ी में शाम 4 से 6 बजे तक किया गया है।

कार्यक्रम का संयोजन कर रही कराओके गायन समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि मंडल के वरिष्ठ सदस्यों की देशप्रेम से भरी गीतों की महफिल 14 अगस्त को शाम 4 से 6 बजे तक समता कालोनी स्थित सियान गुड़ी में सजेगी। 15 अगस्त की पूर्व संध्या देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति इसलिए भी खास होगी क्योंकि कार्यक्रम में वरिष्ठ के साथ युवा भी देशभक्ति गीत गाएंगे।