दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तंबोला में चातुर्मास के तीज त्योहारों का नाम.. महिलाओं ने किया खूब एजाय

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सड्डू मोवा महिला केंद्र की महिलाओं ने अपनी मासिक बैठक को रोचक बनाने के लिए बैठक में तंबोला खेला। खास बात यह रही कि तंबोला के 1 से 6 लाइनों को चातुर्मास में आने वाले तीज त्योहारों का नाम दिया गया। जिसे महिलाओं ने खूब एजाय किया बतादें कि बैठक की शुरूआत महिलाओं ने हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र पाठ के साथ की।

केंद्र की संयोजिका शालिनी जोशी ने बताया कि बैठक का आयोजन केंद्र की सदस्या मंजूषा काळकर के निवास पर किया गया था। बैठक में केंद्र के हरतालिका तीज उत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की गई। वहीं सावन थीम पर तंबोला खेला गया। जिसमें तंबोला की सभी एक से 6 लाईनों को और हाऊस को चातुर्मास में आने वाले त्योंहारो के नाम दिए गए। जिसे सभी ने खेला और खूब एजाय किया।

शालिनी जोशी ने आगे बताया कि एक अन्य गेम भी खेला गया, जिसमें सभी को सर्कल में सावन के गानों के साथ घूमना था। गाना बंद होने पर आॉडर के अनुसार श्रीरामजी, कृष्णजी, हनुमान जी, माता दुर्गा के मुद्रा में खड़े होना था। आजू बाजू बाले बहनों को नमस्कार और डांडियां  खेलने की मुद्रा में खड़े होना था। अंत में परिणाम इस तरह रहा तृतीय स्थान पर विनया करदले, द्वितीय माणिक अचार्या और प्रथम में मधुरा भागवत रही।

इन सबका आयोजन मंजूषा काळकर और माधवी मोघे ने किया। इस अवसर पर शालिनी जोशी, मधुरा भागवत, विनया करदले, माणिक अचार्य, रेणुका पुराणिक, मनिषा हौंशगाबादे, शीतल तलेगांवकर, सविता अलोणे, उन्नति शाह आदि सभी प्रमुख रुप से शामिल रहीं। सभी को अंत में हल्दी कुंकू लगाकर सावन का वाण दिया गया।