अपने हाथों से बनाए गणपति को बच्चों ने किया घरों में स्थापित
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा बीते 6 सितंबर को बच्चों को मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने जितने उत्साह के साथ प्रतिमा बनाई उतने ही उत्साह के साथ उसमें रंग भी भरा। और फिर 14 सितंबर को सुबह विधि-विधान से साथ प्रतिमा की स्थापना भी की।
महाराष्ट्र मंडल के सहसचिव अजय पोतदार ने बताया कि मूर्ति निर्माण कार्यशाला में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। ज्यादातर बच्चे प्रतिमा को अपने साथ घर लेकर गए। फिर उसे सूखाकर उसमें पेंट किया। उसे आकर्षक ढंग से सजाया और आज उसकी स्थापना की। सार्वी गनोदवाले ने मूर्ति में सुंदर रंग लगाए और उसे सजाधजा कर तैयार कर स्थापना की। इसी तरह सनाया श्रवने, स्वस्ति नाफड़े और विवेक टल्लू ने भी मूर्ति को रंग किया।