संत ज्ञानेश्वर विद्यालय ने मनाया तीज और गणेश चतुर्थी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में ग्रीन हाउस के द्वारा तीजा पर्व तथा गणेश चतुर्थी त्योहार को मनाया गया। नाटकीय रूपांतरण में हरितालिका तीज की पौराणिक कथा बताई गई तथा गणेशजी के प्रथम पूज्य का कारण, सुंदर संवाद के द्वारा बताया गया। बच्चों को बताया गया कि किस तरह से गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा करके संपूर्ण संसार की परिक्रमा का गौरव प्राप्त किया। अंत में गणपति की आरती के साथ इस प्रार्थना सभा की समाप्ति की गई।
आज की प्रार्थना सभा का संचालन शिवानी गोस्वामी द्वारा किया गया। पार्वती जी के वेश में सृष्टि ठाकुर, शिवजी के वेश में रिद्धि साहू, सप्त ऋषि, ममता टोंडण, गणपति ओजस सेन तथा कार्तिकेय संस्कार पटेल बनाए गए संपूर्ण एक्ट ग्रीनहाउस की इंचार्ज रचना तिवारी व सरोज प्रीतम के मार्गदर्शन में किया गया।