दिव्य महाराष्ट्र मंडल

हरतालिका तीज पर अमलीडीह केंद्र ने किया "आवरण सहभोज" का आयोजन

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की अमलीडीह महिला केंद्र की सदस्यों द्वारा 12 सितंबर को मराठी संस्कृति के अनुरुप "आवरण सहभोज" का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई। वहीं कई गेम्स के साथ अंताक्षरी खेली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहले करते हुए सभी को पौधे उपहार स्वरूप भेंट भी किए।

मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि तीज महोत्सव और आवरण भोज जैसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति से जोड़ती है, और महिलाएं आपस में मिलती है। अमलीडीह केंद्र द्वारा किए गए आवरण भोज में केंद्र की 15 सदस्यों ने सहभागिता निभाई। आयोजन केंद्र की सदस्या अर्चना धर्माधिकारी और संध्या फूलझेले ने किया। सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी-कुंकू लगाकर और सुहाग की सामग्री भेंटकर किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा सकारात्मक कदम उठाते हुए केंद्र के हर सदस्य को पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया। जिसे सभी अपने घर पर जाकर रोपण करेंगे।

अर्चना धर्माधिकारी और संध्या फूलझेले ने बताया कि इस अवसर कई गेम्स भी महिलाओं ने खेले। वहीं अंताक्षरी में रेखा पिंपलगांवकर प्रथम और मनीषा सरोदे द्वितीय रही। दमशराज उलझाने वाले वाक्य वाले गेम में शोभा सोनाये विनर रही। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। आयोजन में सरिता फडके, संध्या फुलझेले, अल्पना देवरणकर, प्रिया कडू , मनिषा सरोदे, रेखा पिंपलगावकर, शोभा सोनाये, अर्चना धर्माधिकारी, प्रेरणा मोरे, रेणु सिंग, प्रीति टोमे , मेघा, प्रेरणा, नव्या,तनूश्री उपस्थित रहीं।