दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों और सियान गुड़ी में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में हर शनिवार होने वाला हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार 12 सितंबर को भी जारी रही। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में वहां आने वाले बुजुर्गों ने हनुमान चालीसा पाठ और श्रीहनुमान जी की आरती की। वहीं अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर-कमल विहार, और चौबे कालोनी महिला केंद्र द्वारा पाठ किया गया।

महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य आस्था काले ने बताया कि इस शनिवार अमलीडीह महिला केंद्र की महिलाओं ने श्रीराम मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान अर्चना धर्माधिकारी, प्रिया कडू, मनीषा सरोदे, प्रीति टोमे, कामिनी उपस्थित रहीं। इसी तरह न्यू राजेंद्र नगर, कमलविहार केंद्र से ज्योति बनकर, सुखदा लाखे, अल्का बापट, नीलिमा लखपाले, सरिता लुलु, महादेवघाट रायपुरा पहुंच भोलेनाथ के दर्शन के किए और वहीं हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया।  

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि हनुमान चालीसा पाठ का क्रम अन्य महिला केंद्रों में भी जारी रहा। चौबे कॉलोनी महिला केन्द्र द्वारा हनुमान  चालीसा पाठ केंद्र की सदस्य चारुशीला देव के घर पर किया गया। इस दौरान मनिषा वरंवडकर, चारुशीला देव, रोहिणी नेणे, अंजली वैद्य, संध्या हिशिकर, सुनंदा हिशिकर, अवंती अग्निहोत्री, गौरी क्षीरसागर, अनुपमा बोधनकर और अक्षता पंडित उपस्थित रहीं।

सृष्टि दंडवते ने बताया कि इसी तरह मंडल द्वारा संचालित सियान गुडी में भी बुजुर्गों ने उत्साह के साथ पाठ किया। इस दौरान लखन लाल साहू, साधुराम साहू, डॉ ओसी बिसेन, रामाराव सेंदरे, अनिल पांडे, डॉ ओपी सोनी, और कैलाश कुमार अग्रवाल शामिल हुए।