दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल गणेशोत्सव में 16 सितंबर की शाम 7.30 बजे से 'नागरिक संवाद'

 - 'जेन जी और संस्कार ' विषय पर कई विशेषज्ञ करेंगे संवाद

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव में तीसरे दिन बुधवार, 16 सितंबर को शाम 7 बजे से छत्रपति शिवाजी महाराज सभागृह में नागरिक संवाद का आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र मंडल की परिवार परामर्श समिति और साहित्य समिति के इस कार्यक्रम में संवाद करने के लिए नगर की जानी- मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। 

मंडल की साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि 16 सितंबर को शाम 7 बजे महाराष्ट्र मंडल चौबे कॉलोनी,  रायपुर में नागरिक संवाद ‘जेन-जी और संस्कार’ विषय पर परिचर्चा आयोजित है। कार्यक्रम में भाषाविद, चिंतक,  लेखक, कवि,  डॉ. चित्तरंजन कर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा,  चिंतक  विचारक,  शिक्षाविद राजीव कुमार, हिन्दी साहित्य परिषद के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा,  सामाजिक कार्यकर्ता और प्रखर वक्ता शताब्दी पांडे उपस्थित रहेंगी।

बतादें कि महाराष्‍ट्र मंडल के गणेशोत्‍सव का 91 वर्षों का इतिहास में जितना गौरवशाली है, उतनी ही अविस्‍मरणीय हैं गणेशोत्‍सव में नागरिक संवाद की यादें। पिछले नौ दशकों में इस आयोजन में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में पं. रविशंकर शुक्‍ल, ठाकुर प्‍यारेलाल सिंह, खूबचंद बघेल, जय नारायण पांडे, हरि ठाकुर, रणवीर सिंह शास्‍त्री, शारदा चरण तिवारी, यशवंत गोविंद जोगलेकर, मोहन लाल पांडे, भगवती चरण शुक्‍ला, सुधीर मुखर्जी, पं. श्‍यामा चरण शुक्‍ल, गजानन माधव मुक्तिबोध, विनोद कुमार शुक्‍ल से लेकर विद्याचरण शुक्‍ल तक के सुविख्‍यात नामों की लंबी फेहरिस्‍त है।