राजधानी रायपुर में रक्तदान महाकुंभ का आयोजन 23 सितंबर को
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजधानी रायपुर की नारी शक्ति एक बड़े भ्रम को तोड़ते हुए नई क्रांति लाने जा रही है। जी... हां...। राजधानी की महिलाएं 23 सितंबर को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में रक्तदान कर इतिहास रचने जा रही है। इस महाकुंभ में महाराष्ट्र मंडल परिवार की महिलाएं भी उत्साह के साथ भाग ले रही है। महाराष्ट्र मंडल के सभासद, अंचल के सुप्रतिष्ठित पैथालाजिस्ट और माडर्न ब्लड बैंक के संचालक डॉ मनोज लांजेवार ने कहा कि रक्तदान के बड़े फायदे है, हर व्यस्क महिला और पुरुष को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
डॉ मनोज लांजेवार ने कहा कि रक्तदान करने से हार्ट अॅटैक का खतरा 50 प्रतिशत कम हो जाता है। ब्लड टेस्ट में लोगों को ब्लड ग्रुप सहित विभिन्न कमियों की जानकारी हो चाकी है। रक्तदान करने से चिड़चिड़ापन और गुस्सा कम होता है एवं एक अलग अनुभव होता है कि हमारे रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है। बिना किसी अपेक्षा के मानव हित में किया गया रक्तदान हमें आनंद की अनुभूति देते है और हममें घमंड कम होता है।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन से बंधे महाराष्ट्र मंडल की महिला सभासदों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान महाकुंभ में सहभागिता निभाने के लिए अपनी सहमति दे है। सभी निर्धारित तिथि पर आयोजन स्थल पर उपस्थित होंगी। उन्होंने मंडल की महिला सभासदों से अपील की है कि इस रक्तदान महाकुंभ में सहभागिता जरुर निभाई। अपनी सहमति देने के लिए आप मंडल उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल और महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले से संपर्क कर सकते है।
तोपखानेवाले ने आगे बताया कि रक्तदान के लिए अब तक सहमति देने वालों में मंडल की उपाध्यक्ष गीता श्याम दलाल, मालती मिश्रा, नमिता शेष, रश्मि गोवर्धन, अपर्णा देशमुख, अंकिता किरवई, रेणू अमित देशमुख, स्वाति मोड़क, प्रिया बक्षी, रेणू पुराणिक, सुरेखा हिशीकर, कांचन पुसदकर, रचना ठेगड़ी, कविता ठेगड़ी, रीना बाबर, रीना देशमुख, नम्रता जाधव, अवनी जाधव, अर्चना दंडवते, सुजाता निंबालकर, मंगल जाधव, किशोरी खंगन, मनीषा गायकवाड़, शिल्पा धोतरे, श्वेता भोसले, राजलता चौहान, माधवी ढोक, रैना पुराणिक, अर्चना जतकर, आस्था अभय काले, अमृता सोमण, प्रीति काले, अर्चना पराड़कर, अपर्णा मोघे, चित्रा बल्कि, रूखमणी रामटेके, वैशाली पुरोहित, सरिता फड़के, सुहानी पवार, अर्चना पराड़कर शामिल है।