संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने मनाया बाल दिवस
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 14 नवंबर को बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विविध वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विनीता सुंदरानी ने किया और बच्चों को प्रतिज्ञा शिक्षिका अपर्णा आठले ने दिलाई।
शिक्षिका अपर्णा आठले ने बताया कि शिक्षिका प्रीति तिवारी ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के बार में जानकारी दी। वहीं सुदेवी विश्वास ने बच्चों से चाचा नेहरू के संबंध में कई प्रश्न पूछे। जिसका बच्चों ने उत्साह के साथ उत्तर दिया। श्वेता मैडम ने बच्चों के लिए कविता बोली और स्नेहा महाजन ने बच्चों के लिए सुविचार कहा। स्कूल की शिक्षिकाओं ने चिल्ड्रन डे को बच्चों को स्पेशल फील कराया और उनका दिन खास बनाया।
अपर्णा आठले ने बताया कि चिल्ड्रन डे पर बच्चे फैंसी ड्रेस में आए थे। इस दौरान बच्चों के लिए ड्रांस और गीत गाने का कार्यक्रम भी था। जिसे बच्चों ने खूब एजॉय किया। पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन ग्रीन हाउस इंचार्ज रेणुका शुक्ला के द्वारा किया गया।