संस्कार शाला के बच्चों ने दी ‘दिल है छोटा सा....’ गीत पर मनमोहक प्रस्तुति
- वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने मनाया दिवाली मिलन और बाल दिवस
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभ नगर महिला केंद्र द्वारा 14 नवंबर संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में दिवाली मिलन और बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया। वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने संस्कार शाला में आने वाले बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर संस्कार शाला के बच्चों ने दिल है छोटा सा.... और हम होंगे कामयाब... जैसे गानों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बतादें कि वल्लभ नगर केंद्र की शोभा मोहता द्वारा हर शनिवार का संस्कार शाला का संचालन स्कूल परिसर में किया जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत ज्ञानेश्वर के प्रभारी परितोष डोनगांकर, सखी निवास प्रभारी नमिता शेष, शंकर नगर बाल वाचनालय प्रभारी सुबोध टोले और सियान गुड़ी प्रभारी प्रवीण क्षीरसागर उपस्थित थे। वल्लभ नगर केंद्र की संयोजिका कांचन पुसदकर और सहसंयोजिका प्रीति केसकर ने अतिथियों के स्वागत किया।
कांचन पुसदकर ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं के लिए गेम का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं की हाउस की टिकट दी और तीन बार डायस रोल करना था। जो भी नंबर डाय़स में आता उस नंबर को टिकट में से काटना था। जिसमें प्रथम प्रीति केसकर, द्वितीय स्मिता चांदोळकर और तृतीय स्थान पर रोहिणी चिमोटे रही।
एक अन्य गेम में जितनी महिलाएं थी उतनी कागज की पर्ची बनाई गई। जिसमें से सिर्फ दो पर्ची में एक में बाल दिवस और दूसरे में दिवाली मिलन लिखा था। सभी महिलाओं ने एक-एक पर्ची उठाई। जिसमें दिवाली मिलन और बाल दिवस वाली पर्ची उठाकर अपर्णा देशमुख प्रथम और विशाखा तोपखानेवाले द्वितीय रही।