दिव्य महाराष्ट्र मंडल

'ऑसम विमेन वॉलंटियरिंग ग्रुप' ने दिव्यांग बच्चियों के लिए दिया वाटर कूलर

रायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल द्वारा पिछले 43 सालों से संचालित दिव्यांग बालिका विकास गृह में दिव्यांग और मूकबधिर बच्चियों के लिए राजधानी की 'ऑसम विमेन वॉलंटियरिंग ग्रुप' की ओर से वाटर कूलर दान किया गया। जिसका उद्घाटन 24 नवंबर को ' महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते और ऑसम विमेन वॉलंटियरिंग ग्रुप' की प्रो. (डॉ.) आशा अंभाइकर ने किया।

सियान गुड़ी के प्रभारी और महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण क्षीरसागर ने बताया कि 'ऑसम विमेन वॉलंटियरिंग ग्रुप' की संस्थापक सदस्य प्रो. (डॉ.) आशा अंभाइकर के नेतृत्व में बच्चियों के लिए यह मिला। जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते के साथ मुख्य समन्वयक श्याम सुंदर खंगन, वरिष्ठ सदस्य अनिल श्रीराम काळेले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रभारी परितोष डोनगांवकर उपस्थित थे।

रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर की डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) आशा अंभाइकर ने बताया कि  'ऑसम विमेन वॉलंटियरिंग ग्रुप' वर्ष 2021 से समाज के कल्याण और जरूरतमंद लोगों के जीवन के हर क्षेत्र में उनके विकास और उन्नति के लिए काम कर रहा है। यह समूह स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर नियमित रूप से ऑनलाइन सेमिनार और जागरूकता सत्र आयोजित करता है, जिससे लोगों को ज्ञान और आत्मविश्वास मिलता है। नेक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला यह समूह, करुणा, समर्पण और एकजुटता की भावना के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज दिव्यांग बच्चियों के लिए वाटर कूलर का दान किया गया।