दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एकादशी से पूर्णिमा तक प्रतिदिन हुआ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से कार्तिम महीने के इस पावन अवसर पर देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक प्रतिदिन सुबह आनलाइन मोड पर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे उत्साह के साथ जुड़ती और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करती।

महाराष्ट्र मंडल की कार्यकारिणी सदस्य और आध्यत्मिक, योग और स्वास्थ्य समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग महिलाओं की अगुवाई में पाठ किया है। एक दिन मंजूषा मारकले, अल्पना मोहंदीवाले, माणिक मैराल, अनुपमा नलगुंड़वार ने 21 से 24 नवंबर तक पाठ कराया।

इस दौरान प्रतिदिन हेमंत मार्डिकर, कमलेश गहलोत, मेघा कोतवालीवाले, प्रणिता नलगुंड़वार, रोहिणी नेने, संध्या खंगन, संजना शेष, संजय मैराल, श्रुति सराफ, शुभांगी शेंडे, सोनल फडनविस, आराधना शेष, आरती, अलखनंदा नारद, अल्पना मोहंदीवाले, अंजली खेर, अंजली नलगुंडवार, अनुजा महाड़िक, अनुपमा नलगुंडवार, अर्चना जतकर और दीपांजलि भालेराव शामिल होते रहे।