सरकार के पौधरोपण अभियान से जुड़ा महाराष्ट्र मंडळ, रोज रोपे जा रहे पौधे
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पौधरोपण महाभियान से जुड़कर महाराष्ट्र मंडळ की पर्यावरण समिति पौधरोपण का काम बखूबी कर रही है। मंडल की पर्यावरण समिति पौधे लगाने के साथ पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित भी कर रही है।
महाराष्ट्र मंडळ के पर्यावरण समिति के प्रमुख अभय भागवतकर और उपप्रमुख वैभव बर्वे ने बताया कि सतिति लगातार पौधरोपण कर रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग लोगों को मुफ्त में पौधे उपलब्ध करा रहा है। रायपुर जिले में निशुल्क पौधे वितरित करने के लिए निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 887123 8553 नंबर पर संपर्क कर अधिक जानकारी ली जा सकतीहै।
अभय भागवतकर ने बताया कि निगम के कंट्रोल रूम के अलावा 75566755030 जोन -1, 7987714791 जोन-2, 7987195173 जोन -3, 9926918382 जोन-4, 9669675983 जोन-5, 9174328047 जोन-6, 9301253511 जोन-7, 9302454265 जोन-8, 9098120004 जोन-9 और 7879591570 जोन-10 में संपर्क किया जा सकता है।