द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष सौरभ राहटगांवकर और रायपुर सेंटर के अध्यक्ष बने मनीष पिल्लीवार
2023-07-21 05:38 PM
973
रायपुर। द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर की वार्षिक सभा बीते दिनों राजधानी के एक निजी होटल में संपन्न हुई। इसमें रायपुर शहर एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से वास्तुविदों ने भाग लिया। सभा की शुरुआत में आईआईए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से वास्तुविद राज प्रजापति प्रथम बार सदस्य निर्वाचित होने के कारण उनका सम्मान किया गया। सभा में पूर्व अध्यक्ष राज प्रजापति के द्वारा छत्तीसगढ़ चैप्टर एवं रायपुर सेंटर की वर्ष 2023 -2025 के लिए नई निर्विरोध समिति की घोषणा की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष सौरभ राहटगांवकर और रायपुर सेंटर के अध्यक्ष मनीष पिल्लीवार बनाए गए। बतादें कि सौरभ राहटगांवकर, मनीष पल्लीवार और छत्तीसगढ़ चैप्टर के कोषाध्यक्ष अतुल देशपांडे महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सदस्य है।
छत्तीसगढ़ चैप्टर की समिति में वास्तुविद सौरभ राहटगांवकर अध्यक्ष, मानस हलधर उपाध्यक्ष, रवि जग्गी एवं शशांक निगम सचिव, अतुल देशपांडे कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों में आशीष रॉय, स्वप्निल जग्गी, सायन प्रमाणिक, मुस्तुफा अहमद, देबाशीष घटक, नवीन साहू , कुसुम जायसवाल, वीणा टॉंक, परमप्रीत कौर, आशीष नायक, चेतन शर्मा, अंकित यदु निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वहीं रायपुर सेंटर की समिति में वास्तुविद मनीष पिल्लीवार अध्यक्ष, प्रशांत अग्रवाल उपाध्य्क्ष, रिदुल शर्मा सचिव, अविनाश पात्रा कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों में अखिलेश गुप्ता, हर्षित पांडेय, अमित पुरवार, शलभ शर्मा, मुस्तुफा कपाडिया, रजनीश चैतन्य , वास्तु पारेख निर्विरोध निर्वाचित हुए।
नए निर्वाचित अध्यक्ष वास्तुविद सौरभ राहटगांवकर ने आने वाले दो वर्षो के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा सदस्यों के सामने रखी। जिसमें मुख्य रूप से संस्था में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए पहल को प्राथमिकता के तौर पर रखा गया। सरकारी योजनाएं ,जो की सामान्य जनता की मूलभूत सुविधाओं से सीधी जुडी है, उनपर संस्था के द्वारा समय-समय पर सरकार के साथ विवेचना कर उपयोग पूर्ण तरीके से योजनाओं को क्रियान्वयित करने के लिए जोर दिया गया।
छत्तीसगढ़ चैप्टर अपने सदस्यों एवं स्थानीय शासन के सहयोग से छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों को स्मार्ट बनाने में योगदान करेगा। संस्था द्वारा e -journal पत्रिका को त्रिमासिक छापने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ में वास्तुविद कला को नई पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न आर्किटेक्चर कॉलेजो के स्टूडेंट के साथ भी सेमिनार, वर्कशॉप्स आदि का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक धरोहर को संजोने के लिए संस्था के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों का चिन्हांकन कर उसका डॉक्यूमेंटेशन कर सरकार को सौंपा जाएगा।
सभा में प्रमुख रूप से वास्तुविद नविन शर्मा, राज प्रजापति एवं अन्य गणमान्य वास्तुविद उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ चैप्टर के नये अध्यक्ष सौरभ राहटगांवकर, रायपुर सेंटर के अध्यक्ष मनीष पिल्लीवार और कोषाध्यक्ष अतुल देशपांडे के साथ पूरी कार्यकारिणी को महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर खंगन, सचेतक रविंद्र ठेंगड़ी सहित पूरी कार्यकारिणी ने शुभकामनाएं दी है।