VIDEO आप भी अपने हाथों से बने वस्त्र पहनाए अपने लड्डू गोपाल को... ऐसे तैयार करें हरि का पोशाक
2023-07-25 03:11 PM
871
रायपुर। भक्ति रस में डूबने के लिए सिर्फ जप तप करना जरूरी नहीं। अपने अराध्य के लिए किया गया हर काम आपको भक्ति रस में सरोबार कर देगा। चाहें फिर वह उनके लिए प्रसादी का निर्माण हो या उनके लिए सुंदर वस्त्र बनाने का काम। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका रचना तिवारी आपको बता रही है कि आप अपने हाथों से अपने लड्डू गोपाल के लिए कैसे तैयार करेंगे मनोहम वस्त्र।
रचना तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने घर के साथ संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में संत ज्ञानेश्वर महाराज की और मां सरस्वती की प्रतिमा के लिए वस्त्र अपने हाथों से तैयार किए है। वे बताती है कि शाटन का एक रिबन, लेस शाटन का पकड़ा, सुई, धागा, कुछ डिजाइनर बटन इन सामानों को लेकर आप घर पर ही मनोहर कपड़े तैयार कर सकते है।
इसके लिए आप सर्वप्रथम शाटन या बोर्केट के कपड़े को अपनी प्रतिमा के अनुसार काट लें। भगवान के लिए कपडेा तैयार करने के लिए उसे लंबा काट ले । बीच से कटा गोल हिस्सा गले की ओर आएगा। अब एक शाटन या कोई भी ब्रोकेट कपड़ा लेकर चुन्नट बनाते हुए उसे सुई धागे की मदद से सील लें। नीचे बार्डर में भी ऐसा का रिबन लगा दे। नीचे की ओर कुछ डिजाइनर बटन भी लगा दें। ऊपर की ओर दो डोर बनाना है जिससे उसे पीछे की तरफ बांधा जा सके। इससे संबंधित एक वीडियो का लिंक में शेयर कर रही है। जिसे देखकर आपको भगवान का वस्त्र बनाने में सहायता मिलेगी।