संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने की मोटर स्किल एक्टिविटी... योगा भी किया
रायपुर। नौनिहालों को स्कूल भेजने के साथ हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई के सथ खेलकूद और अन्य एक्टिविटी में भी पारंगत हो। छोटे बच्चों को पढ़ाना और सिखाना बेहद कठिन काम होता है। क्योंकि इन बच्चों को बहुत प्यार और स्नेह के साथ सबकुछ सिखाया जाता है। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शिक्षिकाओं ने नर्सरी के बच्चों मोटर स्किल एक्टिविटी कराया।
शिक्षिका भारती सहगल ने बताया कि मोटर स्किल एक्टिविटी बच्चों के हैंड्स की ग्रीप को मजबूत करने के लिए कराया जाता है। छोटे बच्चों के लिए सबसे बड़ा टास्क होता है अच्छे से पेंसिल पकड़ना। मोटर स्किल एक्टिविटी से बच्चों की उंगलियां मजबूत होती है और पेसिंल में ग्रिप अच्छी हो जाती है।
शिक्षिका सुरेखा नायक, हार्दिका, पूजा मैम, अस्मिता कुसरे ने बताया कि प्री प्राइमरी के बच्चों की केयर बेहद जरूरी होता है। बच्चों को आज मोटर स्किल एक्टिविटी कराई गई। इससे बच्चों की हैंड्स ग्रिप अच्छी होती है। स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि स्कूल में बच्चों को घर जैसा माहौल मिले ताकि छोटो बच्चे चीजों को अच्छे से सीख सकें। इसका हम विशेष ध्यान ऱखते है।