संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने बनाया बर्थडे केक का ड्राइंग.... नीचे लिखा HAPPY BIRTHDAY ….
रायपुर। पेटिंग बनना और ड्राइंग में रंग भरना किसे अच्छा नहीं लगता। फिर बात बच्चों की हो तो और क्या कहने है। बच्चों को तो ड्राइंग करना बेहद पसंद है। पेटिंग के दौरान विविध रंग बच्चों को खासा आकर्षित करते है। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों को आज ड्राइंग बनाने का मौका मिलो तो वो पीछे नहीं रहे। बर्थडे की ड्राइंग बना उसमें रंग भरा और नीचे लिखा HAPPY BIRTHDAY TO YOU.
स्कूल की शिक्षिका सुदेवी विश्वास ने बताया कि चित्रकारी और रंगों की संगत बच्चों में संज्ञात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे बच्चों में रचनात्मक रूप से लिखने और कल्पना विस्तार में मदद मिलती है। ड्राइंग से बच्चों में मोटर कौशल विकसित होता है। चित्रकारी प्रथम लेखन को बढ़ावा देती है अधिकांश बच्चे चित्र बनाना पसंद करते हैं।
शिक्षिका अस्मिता कुसरे ने बताया कि बच्चों में मोटर स्किल विकसित करने के लिए उन्हें ड्राइंग और पेटिंग सिखाई जाती है। शिक्षिका सुदेवी विश्वास ने बच्चों को उनके आकलन शक्ति के अनुसार चित्र बनाना सीखाया। शिक्षिका ने आज बोर्ड पर एक बर्थडे केक डिजाइन किया और रंग भरा। बच्चों ने भी उसे देखकर अपनी ड्राइंग बुक में केक बनाया और रंग भरकर उसमें HAPPY BIRTHDAY TO YOU लिखा।