दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्‍ट्र मंडल और मराठा समाज ने... महज 1 घंटे में रोपे 85 पौधे... बच्चों और महिलाओं ने बढ़—चढ़कर किया सहयोग

रायपुर। महाराष्ट्र मण्डल रायपुर एवं मराठा समाज रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 06 अगस्त को सुबह 8 बजे कनकेश्वर शिव मंदिर प्रांगण कबीर नगर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान दोनों  समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पौधों में प्रमुख रूप से बेल, शमी,आंवला, मुनगा, आम, करंज, कचनार, काला सिरस, गुलमोहर, शिशु समेत कई प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया।
 

इस पौधरोपण के कार्य में सबसे बड़ी और खास बात यह रही कि केवल एक घंटे में ही 85 पौधों का रोपण तत्काल गड्ढ़े करके किया गया। इसमें छोटे बच्चों के अलावा महिलाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने भी आगे बढकर साथ देते हुए पौधरोपण कार्य सपन्न करने में पूर्ण सहयोग किया।
 
 
 
कबीर नगर में किये गए पौधरोपण में महाराष्ट्र मण्डल की पर्यावरण समिति से प्रमुख अभय भागवतकर, कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा चौधरी, किशोर कुमार के अलावा छत्तीसगढ़ मराठा मित्र मंडल अध्यक्ष गुणवंत घाटगे, युवा अध्यक्ष लोकेश पवार, दीपक इंगले, गणेशा जाधव, मनीष भोसले, गणेशराव जाधव, हर्ष चव्हाण,मिथलेश ठोकने, सचिन फुले, अंजलि फुले, सचिन सूर्या राव एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।