कम कीमत, नई साज—सज्जा के साथ... महाराष्ट्र मंडल के नए भवन को... मिल रहा शानदार प्रतिसाद
2023-08-13 11:28 AM
843
रायपुर। वक्त के साथ लोगों की जरुरतें बढ़ी हैं, तो सोच में भी काफी परिवर्तन आ चुका है। आज के दौर में लोग छोटे से छोटे कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा खर्च करने से भी परहेज नहीं करते, क्योंकि गुजरने वाला पल कभी लौटकर नहीं आता। पर कई बार मेहनत की कमाई के खर्च हो जाने के बाद फिजूलखर्ची का अफसोस भी होता है, लेकिन तब तक 'चिड़िया खेत चूग चुकी होती है'।
महाराष्ट्र मंडल ऐसे में आपके साथ खड़ा है। जहां आधुनिकता का हर साजों—सामान बेहतर से बेहतर है, खर्च के मामले में औरों के मुकाबले कहीं कम। सुविधाएं ऐसी, जिसकी सोच और चाहत हर किसी के मन में होती है, लेकिन शहर में सुविधा के नाम पर जिस तरह आपकी जेबों पर डाका पड़ता है, महाराष्ट्र मंडल उनसे कहीं बेहतर सुविधाओं को देकर भी आपको अफसोस करने का मौका नहीं देता।
महाराष्ट्र मंडल का अपना नया भवन जिस भव्यता के साथ निर्मित किया गया है, उसे देखने के बाद हर किसी की जुबान से 'वाह, कितना सुंदर और भव्य है' यही आत निकलती है। तो बता दें कि यह भवन महज देखने मात्र में खुबसूरत नहीं है, बल्कि इसके भीतर मिलने वाली सुविधाएं भी उतनी ही शानदार है।
भरपूर पार्किंग की जगह
आज का महाराष्ट्र मंडल वर्तमान और भविष्य की जरुरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आज अधिकांश लोगों के पास अपनी कारें हैं, लेकिन जब कहीं कार्यक्रम में जाने की बात होती है, तो सबसे पहले ख्याल पार्किंग का आता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि महाराष्ट्र मंडल ने 100 से ज्यादा कारों को एक साथ रखने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है, तो साथ में 200 के करीब दो पहिया वाहनों को भी आसानी से रखा जा सकता है।
आलीशान हॉल और कॉरीडोर
छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कार्यक्रमों के लिए तैयार होने वाली मेहमानों की लिस्ट के साथ जगह को लेकर आमतौर पर लोग तनाव में आ जाते हैं। महाराष्ट्र मंडल ने अपने नए भवन के निर्माण में इस बात का पूरा ख्याल रखा है। यहां पर आपको आपकी आवश्यकता के मुताबिक हॉल, मिनी हॉल, ओपन टेरिस, कॉरीडोर, डायनिंग और स्टेज की सुविधा मिलती है। खास बात यह है कि इन सबकी सजावट के लिए अतिरिक्त खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं होती।
स्वाद और सेहत से भरपूर भोजन
जाहिर सी बात है कि कार्यक्रम कोई सा भी हो, अपने मेहमानों को बगैर भोजन कराए कैसे विदा करेंगे। महाराष्ट्र मंडल पहुंचने के बाद आपकी इस समस्या का भी समाधान हो जाता है। यह किसी तरह की बाध्यता नहीं है, बल्कि आपकी अपनी रूचि और सहुलियत पर निर्भर करता है, लेकिन यह सच्चाई है कि महाराष्ट्र मंडल पूरी सेवा भावना के साथ ही स्वाद और सेहत से भरपूर भोजन की भी व्यवस्था करने में सक्षम है।
प्रशंसा कर प्री—बुकिंग ले रहे लोग
महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन को लोकार्पित हुए करीब 3 माह का समय निकल चुका है। तब से लेकर मंडल के इस आधुनिक भवन को निरंतर बुकिंग मिल रही है। जबकि देवशयन की वजह से मांगलिक कार्यक्रम फिलहाल नहीं हो रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बीच जितने भी कर्यक्रम हुए हैं, हर कोई भवन निर्माण के साथ ही आधुनिक व्यवस्थाओं की तारीफ करते नहीं थक रहा है, तो लोग अपने आगामी कार्यक्रमों के लिए प्री—बुकिंग भी करा रहे हैं।