कराते स्पर्धा में योगेश ने जीता गोल्ड मेडल, फाइट में मिला सिल्वर
रायपुर। जिला कराते एसोशिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के 9वीं के छात्र योगेश यादव ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। बतादें कि योगेश किकबॉक्सिंग चैंपियन भी है।
जिला कराते एसोसिएशन के प्रमुख मनीष बाग ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के कांकेर, बस्तर, कवर्धा, राजनांदगांव, बेमेतरा आदि जिलों से 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन दिवसीय स्पर्धा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाल मठपुरैना में हुई।
स्पर्धा के दौरान 60 किलो से कम वाली कैटेगिरी में योगेश ने सफलता हासिल की। योगेश ने कांटा में गोल्ड मेडल तथा फाइट में सिल्वर मेडल हासिल किया। इस सफलता के लिए योगेश को महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले , कार्यकारिणी एवं शाला के प्राचार्य मनीष गोवर्धन के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।