दिव्य महाराष्ट्र मंडल

तुलसीदास की सुरमयी रचना से दिवाली पहाट बन गई यादगार... महाराष्ट्र मंडल में साधना राहटगांवकर ने भजनों व गजल ने किया मंत्रमुग्ध

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में शनिवार की सुबह दिवाली पहाट के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका साधना राहटगांवकर ने संत शिरोमणि तुलसीदास की रचना से भगवान रामचंद्र जी को याद करते हुए ऐसी स्वरधारा छेड़ी कि बड़ी संख्या में उपस्थित संगीतप्रेमी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। समूचे भक्तिमय संगीत कार्यक्रम की बड़ी विशेषता तबले पर संगत दे रहे अवध सिंह ठाकुर, प्रसिद्ध सारंगी वादक शफीक अहमद और बांसुरी पर सुमधुर धुन बिखेरने वाले बिहारी लाल ताराम रहे। जिनके संगत से साधना के भजन यादग बन पाए। 
 
 
तुलसीदास के भजन के बाद भूपाली 'सुंदर ते ध्यान' में श्रोता भावविभोर हो गए। मीरा के भजन, पं. जितेन्द्र अभिषेकी के बंदिश से कार्यक्रम का समापन हुआ। हर एक भजन के बीच में साधना की शेरो- शायरियों ने काफी तालियां बटोरीं। लंबे समय बाद रायपुर के संगीतप्रेमी दर्शकों ने सारंगी वादन का भी लुत्फ उठाया। 
 
कार्यक्रम के समापन पर महाराष्ट्र मंडल के सचिव चेतन दंडवते ने धसभी दर्शकों को शत- प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन किशोरी खंगन ने किया।