संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने मनाया छठ पर्व.... बच्चों में दिखा उत्साह... जानी पर्व की महत्ता
रायपुर। उत्तर भारत के साथ पूरे देश में छठ पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया। छठ पर्व को लेकर राजधानी स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में भी बच्चों ने छठ पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सूर्य को अध्र्य दिया। शिक्षिकों ने बच्चों को छठ महापर्व की महानता के बारे में बताया।
संत ज्ञानेश्वर स्कूल की शिक्षिका आराधना लाल मैम ने बताया कि स्कूल की मार्निंग असेंबली में छत्रपति शिवाजी सदन के बच्चों ने छठ पूजा का एक दृश्य मंच पर मंचित किया। छात्रा अदिति पांडे ने छठ पूजा पर एक गीत प्रस्तुत करके सूर्य उपासना के महत्व को प्रकाश डाला।
अदिति ने कहा कि दीपावली के बाद बिहार राज्य में छठ पूजा बड़ी ही श्रद्धा तथा उल्लास के साथ मनाया जाता है। जिसमें सूर्य अस्त तथा सूर्य उदय दोनों ही समय उसे अध्य दिया जाता है। फल फूल आदि के साथ उसकी उपासना की जाती है। तीन दिवस का यह उत्सव तथा 36 घंटे के निर्जला उपवास के साथ मनाया जाता है।
स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि हम अपने स्कूल में बच्चों को सभी धर्म और संस्कृति के बारे बताया और सिखाया जाता है। हमने बच्चों को उत्तर भारत के महापर्व छठ पूजा को लेकर यह आयोजन किया। बच्चों ने बहुत सुंदर चित्रण मंच पर किया। इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित थे।