दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बसंत पंचमी पर बच्चों ने मां सरस्वती की पूजा.. हवन आदि कर लिया आशीर्वाद

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा अर्चना तथा हवन आदि किया गया। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि 12वीं तथा 10वीं के विद्यार्थी उपस्थित होकर शिक्षकों के साथ मिलकर हवन पूजन में भाग लिया।

हवन में ऑफिस कर्मचारी पीयूष गोयल मुख्य उपासक की भूमिका में रहे तथा तृप्ति अग्निहोत्री व श्रीमती आराधना लाल मुख्य जजमान बनकर मां सरस्वती की पुष्प अर्पण करके हवन आदि किया। जिसमें समस्त शिक्षकों के साथ भाग लिया।

सबसे प्रथम पीयूष गोयल ने संत ज्ञानेश्वर महाराज की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात भजन आदि द्वारा विद्यालय के माहौल को भक्ति में बनाया गया। अंत में बूंदी का प्रसाद वितरित करके सरस्वती पूजा को संपूर्ण किया गया।