दिव्य महाराष्ट्र मंडल

महाराष्ट्र मंडल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 18 फरवरी को

रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही 88 वर्षीय पुरानी संस्था महाराष्ट्र मंडल रायपुर एक बार फिर लोगों के लिए स्वास्थ्य़ शिविर लगा रहा है। इस बार शिविर श्री संकल्प हॉस्पिटल सरोना के सहयोग से महाराष्ट्र मंडल चौबे कालोनी रायपुर में 18 फरवरी रविवार को लगेगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

महाराष्ट्र मंडल के स्वास्थ्य समिति के प्रमुख अरविंद जोशी ने बताया कि 18 फरवरी को महाराष्ट्र मंडळ में श्री संकल्प हास्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में जनरल मेडिसिन के साथ स्त्री रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।

जोशी ने आगे बताया कि श्री संकल्प हास्पिटल छत्तीसगढ़ आयुष्मान, BSKY ओर सभी बीमा (insurance) कंपनी द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल है। उन्होंने महाराष्ट्र मंडल के सभी सदस्यों और आम लोगों से अपील की है कि शिविर में आकर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं।