नमिता, रेणुका के साथ चार- चार केंद्रों ने ली शपथ... ड्रेस कोड में शपथ लेने पहुंची महिलाएं
2024-07-07 04:50 PM
859
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की नई कार्यकारिणी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने वालों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर 200 से अधिक सभासदों ने अलग- अलग समितियों और केंद्रों के पदाधिकारियों के रूप में शपथ ली। मंडल ने सभी समितियों और महिला केंद्रों के समाजसेवा के कार्यों के लिए रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली है। कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष और रेणुका पुराणिक के साथ दो समन्वयक सौ. मनीषा वरवंडकर और ज्योति डोलस के साथ चार-चार महिला केंद्रों की टीमों ने शपथ ली। नमिता शेष के साथ रोहिणीपुरम, डंगनिया, सुंदर नगर और चौबे कालोनी केंद्र की संयोजिकाओं और सहसंयोजिकाओं ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
रोहणीपुरम केंद्र की संयोजिका श्यामल जोशी और सह संयोजिका के लिए अलका कुलकर्णी, अचला मोहरीकर, चित्रा बलकी व छाया अंजनकर ने शपथ ली। वहीं डंगनिया केंद्र से बतौर संयोजिका अनुभा जाऊलकर सहसंयोजिका के लिए भावना राजिमवाले, जया भावे, अंजली काळे और माधुरी इंचुलकर ने शपथ ली। बात करें सुंदर नगर केंद्र की, तो संयोजिका के लिए सुरभि गनोदवाले सह संयोजिका के लिए सौ. स्मिता टेंबे, सुषमा काळे और अर्चना शिवनकर ने शपथ ली। इसी तरह चौबे कालोनी केंद्र के लिए बतौर संयोजिका अक्षता पंडित सहसंयोजिका के लिए स्वाति डबली, प्रीति शेष, अनुराधा चौधरी और प्राची डोनगांवकर ने शपथ ली।

इसी तरह रेणुका पुराणिक के साथ अवंती विहार, शंकर नगर, देवेंद्र नगर, सड्डू-मोवा केंद्र की टीमों ने शपथ ली। बता दें कि सड्डू- मोवा केंद्र मंडल का 16वां और नया महिला केंद्र है, जो इस शपथ ग्रहण के साथ अस्तिस्व में आया। अवंती विहार केंद्र की संयोजिका नीता भंडारकर ने सहसंयोजिकों सुदेष्ना मेने, गीता हाटे, छाया महाजन, शिल्पा चौधरी ने शपथ ली। वहीं शंकर नगर केंद्र से संयोजिका आरती गोवर्धन सहसंयोजिका, तोषिका भुजबल, वैशाली निमजे, रैना पुराणिक और वर्षा उरकुरकर ने शपथ ली। बात करें देवेंद्र नगर केंद्र की बतौर संयोजिका सविता भागड़ीकर सहसंयोजिका के लिए दिपाली अमीन, साक्षी टोळे, पद्मजा लाड, भारती देवरणकर और मीना लोणकर ने शपथ ली। मंडल ने नए और 16वें महिला केंद्र की कमान आरती पोतदार को सौंपी गई। उन्होंने बतौर संयोजिका शपथ ली। इनके साथ सह संयोजिका के रुप में प्राजक्ता ऐतुखार, विशाखा दुबे, मनीषा होशंगाबादे और शीतल तळेगांवकर ने शपथ ली।