दिव्य महाराष्ट्र मंडल

रोचक खेलों के साथ मनाया गया कांदे नवमी पर्व

0- महाराष्ट्र मंडल के चौबे कॉलोनी केंद्र के साथ भगिनी मंडल का संयुक्त आयोजन

रायपुर। भगिनी मंडल और महाराष्ट्र मंडल चोबे कॉलोनी केंद्र ने विभिन्न रोचक खेलों के साथ कांदे नवमी पर्व का मनोरंजक आयोजन किया। चौबे कॉलोनी स्थित भगिनी मंडल के भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में आषाढी एकादशी पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें आकांक्षा गद्रे विजेता और श्रुती बर्वे उप विजेता रहीं। तृतीय स्थान पर पुष्पा गोवर्धन को संतोष करना पड़ा। 

प्रतियोगिता की जज शिल्पा वरवंडकर थीं। उपस्थित सदस्यों ने कांदे नवमी के अवसर पर प्याज से बने व्यंजनों का स्वाद लिया। चौबे कॉलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में डाॅ. नलिनी राजिमवाले, प्रमोदिनी देशमुख, अपर्णा कालेले, चारुशीला देव, प्रीति शेष, कीर्ति हिशीकर, गौरी क्षीरसागर, अर्चना मुकादम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं जूटीं।