दिव्य महाराष्ट्र मंडल

सिने जगत जैसी लाइव अंताक्षरी मंडळ में.... गाने का है शौक तो टीम बना अवश्य लें भाग

रायपुर। टीवी और सिल्वर स्क्रीन में आपने बचपन से अंताक्षरी प्रतियोगिता देखी होगी। वैसी ही अंताक्षरी लाइव देखने मिले तो अंताक्षरी देखने का मजा दोगुना हो जाता है। प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग टेबल, बजर सिस्टम, एलडीई स्क्रीन पर फिल्मों की क्लीप दिखा गाने पहचानना, गाने की धून सुनकर गाना पहचानने के साथ और बहुत कुछ लेकर आ रहा है आपका अपना महाराष्ट्र मंडळ। 

जी हां, चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ की ओर से तिलक जयंती के अवसर पर 10 और 11 अगस्त को नगर स्तरीय अंताक्षरी स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडळ भवन में होगा। स्पर्धा का शुभारंभ 10 अगस्त को शाम पांच बजे  प्रारंभ होगा। दूसरे दिन रविवार को सुबह 9 बजे से स्पर्धा शुरू होगी। 

महाराष्ट्र मंडल की सहसचिव मालती मिश्रा ने बताया कि स्पर्धा में प्रत्येक समाज, संस्था या ग्रुप के टीम में 4 सदस्य प्रतिभागी होंगे। दर्शकों से भी प्रश्न पूछे जावेंगे एवं तुरंत आकर्षक इनाम दिया जाएगा। टीम के गठन में महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया जा सकता है। स्पर्धा हिंदी फिल्मी गानों पर आधारित होगी। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 1000 रुपये ( प्रति व्यक्ति 250 रुपये) निर्धारित किया गया है।  

अन्य जानकारी के लिए महाराष्ट्र मंडळ की उपाध्यक्ष और अंताक्षरी स्पर्धा प्रभारी गीता श्याम दलाल से 9424217229 के साथ मालती मिश्रा सह सचिव, 9329822985, हेमंत मार्डिकर समनव्यक (इवेंट). 9993059700, ओपी कटारिया प्रमुख खेलकुद समिति  9131513357, सुधीर जाऊलकर उप प्रमुख खेलकूद समिति 9827111477, पल्लवी मुकादम उप प्रमुख, खेलकूद समिति 7000475029 से संपर्क किया जा सकता है।