शनिवार शाम महिला केंद्रों ने किया राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से जारी राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का सिलसिला इस शनिवार भी जारी रहा। मंडल के चौबे कालोनी, बूढ़ापारा और तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि चौबे कालोनी केंद्र की महिलाओं ने सदस्य चारुशीला देव के घर पर राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान चारुशीला देव, मनीषा वडवंडकर, अपर्णा काळेले, अंजली वैद्य, गौरी क्षीरसागर, अक्षता पंडित, स्वाती डबली, प्राची डोनगांवकर, अवंती अग्निहोत्री, रोहिणी नेने, सुधा बक्षी और अर्चना मुकादम प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं। वहीं तात्यापारा केंद्र की महिलाओं ने तात्यापारा स्थित हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस दौरान प्रभा हिशीकर, निशा राहटगांवकर, उषा कुसरे , वर्षा डांगे, रेखा डोनगांवकर, सुषमा भुजाडें, गीता आगलावे उपस्थित थीं।

आस्था ने आगे बताया कि इसी तरह बूढ़ापारा केंद्र द्वारा बूढ़ापारा स्थित श्रीहनुमान मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का 10 बार पाठ किया गया। इस दौरान हेमा पराडकर, अंजलि नलगुंडवार, ज्योति पावरे, सुचिता काले, रीता लोखंडे, सुनीता साठे, सुचिता देशपांडे प्रमुख रुप से उस्थित थीं।
