दिव्य महाराष्ट्र मंडल

बूढ़ापारा केंद्र ने तीज महोत्सव के साथ मनाया गोपालकाळा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने तीज महोत्सव और गोपालकाळा उत्सव एक साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने कान्हा के सुंदर सुंदर भजन गाए और साथ ही गरबा खेला। श्रीकृष्ण की आरती के बाद महिलाओं ने कई मजेदार गेम भी खेले। हाउजी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि गोपाल काळाकृष्ण जयंती के उत्सव के लिए तैयार किया जाने वाला एक विशिष्ट प्रसाद है इसे दहीहंडी और कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बनाया जाता है। इसके अलावा, साल भर में जब-जब कान्हा के कीर्तन होते हैं, तब-तब कीर्तन बाद गोपाल काळा होता है। इसलिए, ऐसे कीर्तनों को "काल्याचे" कीर्तन कहा जाता है।

इस मौके पर अर्चना पराड़कर, अनघा करकशे, दीपाली बेर्वे, श्रीलेखा गोविलकर, रीता लोखंडे, सुचिता काले, रश्मि फनसलकर, मनुजा काले, अपर्णा मोघे प्रमुख रुप से उपस्थित थीं।