शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

मूलांक 8 के स्वामी हैं शनिदेव... होती है विशेष नजर... क्या करें, क्या नहीं... जानिए

इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनि देव 17 जून से वक्री हो गए हैं, यानि शनि कुंभ राशि में उल्टी चाल चलेंगे। शनिदेव को मूलांक 8 का स्वामी कहा जाता है। शनि देव न्याय प्रिय देवता हैं और हर किसी को उसके कर्म के हिसाब से फल देते हैं।

जिस किसी का मूलांक 8 होता है उसपर शनि देव की विशेष दृष्टि होती है। जिस किसी का जन्म 8, 17, 26 तारीख को होता है उनका मूलांक 8 होता है। शनि देव 17 जून को वक्री हुए हैं, इसलिए यह तारीख बहुत मायने रखती है। 17 का अर्थ हुआ 1+7=8, जो हुआ शनि का अंक। 8 अंक शनि ग्रह का अंक होता है।

जिसके भी जीवन से अंक 8 जुड़ा होता है उसपर शनि का प्रभाव होता है। इसके दोनों मायने हैं। यानि शनि की कृपा भी आप पर बन सकती है या हो सकता है शनि की बुरी नजर आप पर हो। इस बात को कहने के दोनों मायने हैं शनि का ये अंक आपको या तो बुलंदियों पर ले जाएगा, या फिर शनि का ये 8 अंक आपको नाकाम बना देगा।

जिस व्यक्ति का मूलांक 8 होता है इन लोगों का अपने काम के प्रति लगाव बहुत ज्यादा होता है। समय का बहुत ध्यान रखते हैं और अपने काम को समय को करने का संकल्प लेते हैं। अपने काम के पीछे इनकी लगन, मेहनत नजर आती है। अपनी बातों को लेकर बहुत ही स्पष्ट होते हैं।

 

8 मूलांक वाले रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपका भी जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ है तो आपको अपना जीवन बहुत सावधानी से बिताना होगा। आपकी जिंदगी में उतार-चढ़ाव बहुत आएंगे पर धैर्य रखना होगा। कई बार आपका दिमाग या आपका व्यवहार कठोर हो जाता है, जिसमें आपको शांति से काम करने की जरुरत है। 8 मूलांक वाले लोग धन की बचत करने वाले होते है।