शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

भारतीय स्टेट बैंक अप्रेंटिस के 6,160 पदों पर भर्ती... आवेदन की अंतिम तिथि आज... तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन

डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने देश भर के विभिन्न राज्यों में 6,160 अपरेंटिस की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है। एसबीआई अपरेंटिस अधिसूचना 31 अगस्त 2023 को जारी की गई है। राज्यवार रिक्तियां यहां दी गई हैं। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट sbi.co.in से एसबीआई अपरेंटिस रिक्ति 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर या उससे पहले जमा करना होगा। यानी आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।

एसबीआई अपरेंटिस भर्ती के लिए परीक्षा संभवतः अक्टूबर/नवंबर में आयोजित करवाई जाएगी। अगर बात करें हम एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2023 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता की जो भी इच्छुक आवेदक इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना चाहिए। जो भी इच्छुक व योग्य उम्मीदवार  ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। वे  एसबीआई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।