शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

शारदीय नवरात्रः मां कालरात्रि की पूजा करने से मिलती हैं सुख-समृद्धि

डेस्क। शनिवार को नवरात्र की सप्तमी है। यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। देवी कालरात्रि को महायोगीश्वरी, महायोगिनी और शुभंकरी भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा से भक्तों की काल से रक्षा होती है और सुख समृद्धि मिलती है।

मां कालरात्रि के पूजन के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं। मां को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां को लाल रंग पसंद है। मां को स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।

मां को रोली कुमकुम लगाएं।  मां को मिष्ठान, पंच मेवा, पांच प्रकार के फल अर्पित करें। मां कालरात्रि को शहद का भोग अवश्य लगाएं। मां कालरात्रि का अधिक से अधिक ध्यान करें। मां की आरती करें।

नवरात्र की सप्तमी पर मां कालरात्रि की विधिवत पूजा करने से मां अति प्रसन्न होती हैं। और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। मां कालरात्रि को गुड़ अतिप्रिय है। मान्यता है कि माता को नवरात्रि के सातवें दिन गुड़ का भोग लगाना अत्यंत शुभ होता है।