शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

बैकुंठ चतुर्दशी 2023: जानिए शुभ मुहूर्त, केवल इसी दिन चढ़ता है शिव जी को तुलसी पत्र

डेस्क। आगामी 25 नवंबर, शनिवार को बैकुण्ठ चतुर्दशी है। साल में केवल एक दिन भगवान शिव में तुलसी पत्र चढता है । इसलिए शाम 5:22 के बाद ( रात तक) आप तुलसी पत्र चढा सकते है। बैकुंठ चतुर्दशी के दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त 08:10 बजे से 09:30 बजे तक है।  अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है. निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 41 मिनट से प्रारंभ है, जो देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक है।  बैकुंठ चतुर्दशी के दिन रवि योग दोपहर में 02 बजकर 56 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा

बैकुंठ चतुर्दशीएक हिन्दू धार्मिक पर्व है जो विष्णु भगवान की पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ शिव जी की पूजा करने वाले को बैकुंठ (स्वर्ग) की प्राप्ति होती है। इस दिन स्वर्ग के द्वार खुले रहते हैं। जो भी व्यक्ति इस दिन विष्णु जी का नाम जपता है उसे स्वर्ग में जगह मिल जाती है। एक पौराणिक कथा के अनुसार नारद जी के आग्रह पर भगवान विष्णु ने जय और विजय को बैकुंठ चतुर्दशी पर स्वर्ग के द्वार खुले रखने का आदेश दिया था।