शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

अच्छी सेहत के लिए पानी की बोतल होगी खास.... जानें आपके लिए कौन सी अच्छी

डेस्क। गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में आप भी अपने घर पर फ्रीज में पानी की बातलें जरूर रखते होंगे।  बाजार में कई तरह की बॉटल्स मौजूद हैं जिन्हें लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन भी बना रहता है कि कौन-सी बोतल में पानी पीना सेहत के लिहाज से ज्यादा अच्छा है। आइए हम जानते है पानी की बोतलों के बारे में।

स्टेनलेस स्टील: अगर आप कोई टिकाऊ ऑप्शन खोज रहे हैं, तो स्टेनलेस स्टील की बोतल इस मामले में ठीक है। यह पानी को खतरनाक रसायनों से सुरक्षित तो रखती ही हैं, साथ ही इनमें जंग लगने की परेशानी भी नहीं होती है। इसके अलावा इनमें पानी स्टोर करने से उसके टेस्ट पर भी कोई असर नहीं पड़ता। इन्हें क्लीन करना भी आसान है और स्मेल आदि से भी ये बची रहती हैं।

एल्युमिनियमः एल्युमिनियम की बोतल वजन में हल्की होने के सस्ती होती है। इस बात में कोई शक नहीं कि ये प्लास्टिक की तुलना में पर्यावरण के लिए काफी बेहतर हैं। हालांकि, कई लोग इनके इस्तेमाल से बचते हैं क्योंकि ज्यादा यूज के बाद एल्युमिनियम बर्तन से छूटने लगता है, जो बॉडी में जाकर कई हेल्थ प्रॉब्लम्स, जैसे- डिमेंशिया और एनीमिया जैसी कई दिक्कतों की वजह बन सकता है। बता दें, ये आपको लिवर और पेट से जुड़ी परेशानियां भी दे सकता है।

तांबे की बोतलः तांबे की बोतलें डाइजेशन के लिए बेहतर होती हैं, और शरीर में इम्युनिटी को भी बढ़ाती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ये अम्लीय पेय पदार्थों (Acidic Beverages) के साथ रिएक्शन करके रंग बदल सकता है, और पेय में मेटल का स्वाद आ सकता है। बता दें, दिक्कत सिर्फ टेस्ट की ही नहीं है, ऐसे पेय का ज्यादा सेवन सेहत को कई नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इससे भी आपको बचने की जरूरत है.