पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी इस स्कूल के बच्चे हासिल कर रहे बड़ी उपलब्धि
2023-03-10 10:34 AM
222
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी में कई उपलब्धियां हासिल कर रहे है। कई बच्चे राज्य स्तरीय और कई तो राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रहे है। यहां के बच्चों ने छत्तीसगढ़ बैंडमिंटन स्टेट गोल्ड मैडल जीतकर नेशनल में प्रवेश किया।
स्कूल के खेलकूद प्रभारी पराग दलाल ने बताया की खेलकूद जीवन का एक अंग है, विद्यार्थी जीवन में इसकी महत्व बहुत अधिक होता है। यह शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत मदद करता है, इसे शिक्षा का अनिवार्य अंग माना जाता है। सभी कक्षाओं में हर सप्ताह खेलकूद का एक पीरियड होता है।

हमारे विद्यालय में वार्षिक खेलकूद नवंबर महीने में आयोजित किए जाते हैं, जिसकी तैयारी 2 सप्ताह से शुरू हो जाती है। विगत वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 5 दिनों तक चली। इस दौरान 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ ,रिले दौड़ ,लंबी कूद ,गोला फेंक, वॉलीबॉल, स्लो साइकलिंग आदि प्रतियोगिताएं हुई। सभी शिक्षकों का छात्र छात्राओं ने खेल आयोजन का पूरा आनंद लिया।

विद्यालय के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि गत वर्ष इस विद्यालय के कुछ छात्र राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए कई शहरों में भी गए। वहां उन्होंने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन भी किया।