ग्लैमरस की दुनिया का काला सच... एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा... शो के जज पर लगाया गंभीर आरोप
2023-03-25 03:50 PM
380
ग्लैमर की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार होती है, भीतर से वही दुनिया कितनी अंधकारमय है, इसकी सच्चाई केवल वही जानता है, जिसने उन लम्हों को देखा और महसूस किया है। बॉलीवुड की दम घुटाने वाली सच्चाई कई बार सामने आ चुकी है, इस बार हॉलीवुड की उस अंधेरी दुनिया की सच्चाई को सामने लाने का साहस एक्ट्रेस शेरिल ली राल्फ (Sheryl Lee Ralph) ने दिखाया है। उन्होंने अपनी जिंदगी के एक काले सच से पर्दा उठाया है। शेरिल ने बताया कि कैसे कुछ सालों पहले फेमस टीवी शो जज ने उनका यौन शोषण किया था।
खुलासा ऐसा जिसने चौंकाया
हॉलीवुड के फेमस टीवी शो Abbott Elementary की एक्ट्रेस शेरिल ने बताया कि जज के उनका शोषण करने की बात से चैनल के लगभग लोग वाकिफ थे, लेकिन कहने, बताने या टोकने का साहस किसी के पास नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि कई बार उनके साथ लोगों ने बदसुलूकी करने की कोशिश की है। उन्होंने ऐसे 'Me Too' पल सहे हैं जहां मर्दों ने उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश की थी।
एक फेमस पॉडकास्ट Way Up with Angela Yee में शेरिल ली राल्फ ने शिरकत की थी, उन्होंने शो पर दावा किया कि एक फेमस टीवी पर्सनैलिटी ने उनका यौन शोषण किया था। शेरिल ने बताया कि उनका शोषण तब हुआ था, जब वो एक बड़े नेटवर्क इवेंट में अपने शो का प्रमोशन करने लगी थीं। शेरिल ने बताया कि एक पब्लिक पैलेस में उन्होंने सूट पहना हुआ था और टीवी शो से जुड़ा काम हैंडल कर रही थी, जिसका उस समय मैं हिस्सा थी। वो और मैं एक ही नेटवर्क में काम करते थे।
एक्ट्रेस शेरिल ने आगे बताया कि वो आदमी अंदर आया, उसने मेरी गर्दन को पीछे से पकड़ा, मुझे अपनी तरफ घुमाया और जबरदस्त किस करने लगा। ये चीज सभी ने देखी थी। शेरिल ने शोषण करने वाले शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया। हालांकि उन्होंने कहा कि जज ग्रेग माथिस ने उनके साथ ये सब नहीं किया और वो काफी अच्छे इंसान हैं।