अभिनेत्री प्रिया मराठे की कैंसर ने छीन ली जिंदगी, मौत से इंडस्ट्री में शोक
2025-08-31 02:42 PM
211
पवित्र रिश्ता’ की अभिनेत्री प्रिया मराठे का आज मुंबई में निधन हो गया। एक्ट्रेस के निधन की खबर से पुरे टीवी इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि वो पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थीं। बता दें 38 वर्षीय प्रिया मराठे ने कई हिंदी और मराठी टीवी शो में अभिनय किया था। उनका जन्म 23 अप्रैल, 1987 को मुंबई में हुआ था।
अभिनेता लोकप्रिय डेली सोप ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ज्योति मल्होत्रा के किरदार में भी दिखाई दिए। उनके अन्य कार्यों में ‘तू दशम मैं’, ‘भागे रे मन’, ‘जयस्तुते’ और ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ जैसे शो शामिल हैं। अभिनेत्री को ‘पवित्र रिश्ता’ में वर्षा सतीश की भूमिका के लिए भी जाना जाता है, जो जी टीवी पर प्रसारित होता था।
मराठे ने 2008 में हिंदी फिल्म ‘हमने जीना सीख लिया’ में अभिनय किया था। इसके आलावा मराठी फिल्म ‘ती अणि इतार’ में भी अभिनय किया।