लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर अब महज 50 मिनट में पूरी होगी 95 किलोमीटर की दूरी, जानिए कब दौड़ेंगी गाड़ियां
2025-09-04 03:55 PM
45
लखनऊ| Lucknow-Kanpur Expressway पर अब 50 मिनट में 95 किमी की दूरी तय होगी| संभावना जताई जा रही है कि सितंबर से इस एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां दौड़ सकती हैं| उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर एक्सप्रेस वे के बीच 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रूट बनाया गया है|
जिससे 95 किलोमीटर की दूरी को महज 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा| क्योंकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 95% से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, शुरुआती चरण में हल्के वाहन जैसे बाइक और कार इस रूट पर फर्राटा भर सकेंगे| एनएचएआई का दावा है कि इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे, जिससे लखनऊ से कानपुर की यात्रा 50 मिनट में पूरी हो सकेगी|
बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का पहला और इकलौता राज्य है, जहां सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे न केवल बनकर तैयार हो चुके हैं, बल्कि कई निर्माणाधीन और प्रस्तावित भी हैं. वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को वाया फर्रूखाबाद, गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेस-वे तथा जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण गतिमान है. उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है|