तेलंगाना में प्रधानमंत्री के तीखे बोले... केंद्र चाहती है विकास, पर एक परिवार की कठपुतली बन गए कुछ राज्य
#WATCH केंद्र के ज़्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग न मिलने के कारण हर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, विलंब हो रहा है। इससे तेलंगाना के लोगों का नुकसान हो रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/U7GaTaCWzC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
#WATCH कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं, ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुंबे को फलता-फूलता देखना पसंद है।… pic.twitter.com/GxqmX4WyiT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि इनके तीन मतलब सत्य थे, पहला इनके ही परिवार की जय-जयकार हो, दूसरा करप्शन का पैसा इनके पास आता रहे और तीसरा जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते थे वह पैसे इनके भ्रष्ट ईको सिस्टम के अंदर बांटने में काम आ जाए। ये तिलमिलाए हुए हैं, बौखलाहट में कुछ भी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ऐसे कई राजनीतिक दल कोर्ट पहुंचे कि हमें सुरक्षा दो कि हमारे भ्रष्टाचार की किताबें कोई खोले नहीं, कोर्ट ने वहां भी उन्हें झटका दे दिया।