देश-विदेश

अडानी की आड़ में... राहुल गांधी ने... कांग्रेस के पांच पूर्व नेताओं पर साधा निशाना... देखें word puzzle

दिल्ली। कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। अपनी हर बात को कांग्रेस नेताओं से कार्यकर्ताओं और समर्थकों तक पहुंचाने के लिए वे सबसे ज्यादा ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। आज राहुल गांधी ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसमें अडानी की आड़ लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस के उन पांच पूर्व नेताओं को टारगेट किया है, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। 

राहुल गांधी ने अडानी को उठाया है, जिसमें एडिटिंग के जरिए अडानी के प्रत्येक स्पेलिंग में एक के बाद एक कांग्रेस के उन पांच पूर्व नेताओं के नाम का उल्लेख किया है, जिन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है और राहुल गांधी पर ठिकरा फोड़ा है। 

अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि  'सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं। सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?' इसके बाद उन्होंने एक फोटो भी अटैच की जिसमें अडानी लिखा था, लेकिन इसके ही अक्षरों से कई अन्य नाम भी लिखे थे। जिनमें गुलाम नबी आजाद, सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंता बिस्व सरमा और अनिल एंटनी के नाम शामिल दिखे।  

----------