अडानी की आड़ में... राहुल गांधी ने... कांग्रेस के पांच पूर्व नेताओं पर साधा निशाना... देखें word puzzle
अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि 'सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं। सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?' इसके बाद उन्होंने एक फोटो भी अटैच की जिसमें अडानी लिखा था, लेकिन इसके ही अक्षरों से कई अन्य नाम भी लिखे थे। जिनमें गुलाम नबी आजाद, सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमंता बिस्व सरमा और अनिल एंटनी के नाम शामिल दिखे।
सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 8, 2023
सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं? pic.twitter.com/AiL1iYPjcx